भारत की सबसे तेज रनर दुती चंद ने शनिवार को खेलो इंडिया विश्व विद्यालय खेलों की 100 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस साल का दुती की पहली रेस है, और पहली रेस में ही उन्होंने बाजी मार ली है। 24 साल की यह एथलीट अपने कलिंग इस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलाजी का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने 11.49 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।
मंगलुरु विश्विद्यालय की धनलक्ष्मी एस. ने 11.99 सेकंड समय से सिल्वर जबकि महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की स्नेहा एसएस ने 12.08 सेकंज से कांस्य पदक जीता। दुती ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा, ‘खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेना शानदार रहा। मैंने गोल्ड मेडल भी जीत लिया। मैं नतीजे से काफी खुश हूं।
पिछले साल राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 11,22 सेकंड के समय से अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करने वाली दुती को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने के लिए 11.15 सेकंड का समय निकालने की जरूरत है। वह यहां 200 मीटर की स्पर्धा में भी भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि, ‘मेरा अभ्यास अच्छा चल रहा है। मैं हर दिन छह से सात घंटे ट्रेनिंग कर रही हूं।”
दुती ने कहा कि, यह 2020 की मेरी पहली प्रतियोगिता है इसलिए शुरुआत अच्छी रही। मैं अगले टूर्नामेंट में 10 से 14 सेकंड का सुधार करूंगी। मैं फिट हूं, हालांकि मुझे अपनी रफ्तार में सुधार करना होगा।