1. हिन्दी समाचार
  2. योग और स्वास्थ्य
  3. खाने पीने को संतुलित रखने से कभी बीमार नहीं होगा शरीर, पढ़िए और समझिए

खाने पीने को संतुलित रखने से कभी बीमार नहीं होगा शरीर, पढ़िए और समझिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
खाने पीने को संतुलित रखने से कभी बीमार नहीं होगा शरीर, पढ़िए और समझिए

इस देश में कोरोना के मरीज बहुत तेजी से बढ़ रहे है। इस समय में सबसे जरुरी है अपनी इम्युनिटी का ध्यान रखना, सही डाइट के सेवन से पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा मिलती है।

संतुलित आहार से जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होती है लेकिन बहुत सारे लोग संतुलित आहार की जानकारी के अभाव में जरूरी पोषक तत्वों से महरूम रह जाते हैं।

आपको बता दे, कार्बोहाइड्रेट्स ऊर्जा का त्वरित स्रोत होता है, चावल, गेहूं, मक्का, जौ, ड्राइ फ्रूट्स, शहद, गुड़ कार्बोहाइड्रेट्स के प्रमुख स्रोत होते हैं।

प्रोटीन आपके शरीर का मुख्य घटक होता है। ये मांसपेशियों, इंडोक्राइन ग्लांड, अंगों, त्वचा, बाल, नाखुन, सीरम को मजबूत बनाए रखता है।

शरीर के विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए कम मात्रा में विटामिन ए, बी, ई, के, बी ग्रुप और विटामिन सी की जरूरत होती है।

खनिज शरीर के उत्तकों को बनाने में मदद करते हैं. इसकी जरूरत कम मात्रा में होती है लेकिन संतुलित आहार में इसके महत्व से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...