1. हिन्दी समाचार
  2. लाइफस्टाइल
  3. प्रेगनेंसी में बच्चों को रखना है स्वस्थ तो न करें ये एक्सरसाइज

प्रेगनेंसी में बच्चों को रखना है स्वस्थ तो न करें ये एक्सरसाइज

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेगनेंसी में बच्चों को रखना है स्वस्थ तो न करें ये एक्सरसाइज

मां बनने का अनुभव काफी अहम होता है। मां अपने बच्चे को 9 महीने तक अपने गर्भ में पालती है। इस दौरान मां को बच्चे का पूरा ख्याल रखना पड़ता है। उन 9 महीने में गर्भवती महिला के शरीर के अंदर कई तरह के बदलाव होते हैं। यह शरीर के साथ साथ मानसिक बदलाव को भी बदल देता है। बता दे कि, जब महिला गर्भवती होती है तो उनके हॉर्मोन्स रिलीज करना शुरु कर देता है, साथ ही महिला को काफी कमजोर महसूस कर देता है।

प्रेग्नेंसी में एक्सरसाइज के फायदे

जब एक महिला गर्भवती होती है तो घर में उसका पूरा ध्यान रखा जाता है और उसे कोई काम करने नहीं दिया जाता। प्रेग्नेंसी के दौरान आराम करना बहुत जरूरी होता है, लेकीन ऐक्टिव होना के लिए भी थोड़ा एक्सरसाइज करना जरुरी होता है।  

प्रेगनेंसी में न करें ये एक्सरसाइज

प्रेग्नेंसी के दौरान आराम के साथ एक्सरसाइज करना जरूरी होता है लेकीन कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती है जो की आपको और आपके बच्चें को नुकसान पहुंचा सकती है। तो आइए आपको बताते हैं कौन- कौन सी चीजें आपको नहीं करनी चाहिए।

स्पोर्ट्स

फुटबॉल, क्रिकेट, हॉकी जैसे स्पोर्ट्स गर्भवती महीला को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कि, इन गेम्स को खेलने की वजह से आपको पेट में चोट लगने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। प्रेग्नेंसी के दौरान भूल कर भी ऐसे गेम्स न खेलें।

वेट लिफ्टिंग न करें

प्रेगनेंसी के दौरान महीला को किसी भी तरह की वेट लिफ्टिंग नहीं करनी चाहिए। इस वक्त में महीला को कम से कम वजन वाला काम करना चाहिए।

पीठ के बल न करें एक्सरसाइज

प्रेगनेंसी के दौरान महीला काफी कमजोर हो जाती हैं। 16 हफ्ते हो जाने के बाद गर्भवती महिला को पीठ के बल एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। यह एक्सरसाइज करने से महीला को चक्कर और ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

ऐरोबिक्स न करें

गर्भवती महिला अक्सर भूल जाती हैं कि उनको कौन-कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए। दरअसल महिला प्रेगनेंसी के वक्त ऐरोबिक्स भी कर लेती हैं लेकिन आप भूल कर भी ऐरोबिक्स न करें। इससे होने वोले बच्चे के साथ साथ मां को भी नुकसान पहुंच सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...