एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल के रोमांस के किस्से जग जाहिर हैं। दोनों ने खुद कबूल किया है कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं मगर अब दोनों के रिश्ते से जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने वरुण की लव लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा कर उनके फैंस को चौंका दिया है।
दरअसल, करीना कपूर रेडियो पर एक चैट शो करती हैं जिसमें वो सेलेब्स से उनके जीवन से जुड़ी बातें करती हैं। हाल ही में गेस्ट के तौर पर इस शो का हिस्सा बने वरुण धवन।

शो में करीना ने वरुण की सगाई का खुलासा किया। उन्होंने नताशा दलाल को वरुण की मंगेतर बताया। वरुण धवन ने भी नताशा दलाल और अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा की।
वरुण ने कहा- “जब मैंने अपने भाई और भाभी को देखा, अपनी भतीजी नियारा को देखा, तब मुझे लगा कि शादी वाकई अच्छी होती है और मेरा शादी कर लेने का मन करने लगा।
“वरुण ने बेबो को बताया कि वो चाहते तो नताशा के साथ लिवइन रिलेशन में रह सकते थे मगर उनके परिवारवाले चाहते थे कि वो नाताशा से शादी ही करें।
वरुण ने कहा- “नताशा के परिवारवालों को लिवइन में रहने से कोई आपत्ति नहीं है, वो काफी चिल हैं इस चीज को लेकर मगर मुझे लगता है कि एक समय के बाद आपको लगने लगता है कि अब आपको एक दूसरे के साथ रहना चाहिए। नताशा और मुझे लिवइन में रहने में कोई आपत्ति नहीं थी मगर मेरे परिवारवाले चाहते थे कि हम शादी कर के साथ रहें, क्योंकि अब मेरे पास खुद का घर भी है।”