महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्रालय ने कंगना के खिलाफ ड्रग मामले में जांच के आदेश दिए है और इसके लिए टीवी के प्रसिद्द अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन को आधार बनाया गया है।
दरअसल अध्ययन सुमन ने 2016 में दिए एक इंटरव्यू में कंगना रनौत पर काला जादू करने से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसमें ड्रग लेने का आरोप भी शामिल था।
आपको बता दे कि अभिनेता शेखर सुमन के बेटे अध्ययन ने अपने पुराने इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि कंगना ने उन्हें कोकीन लेने के लिए फोर्स किया था। अब इसी बयान को आधार बनाकर पुलिस इस मामले की जांच कर सकती है।
महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने इस मामले में कहा है कि वह अध्ययन सुमन के साथ रिश्ते में थीं जिन्होंने इंटरव्यू में कहा कि वह ड्रग्स लेती थीं और उन्हें भी लेने के लिए दबाव डालती थी. मुंबई पुलिस इस पूरे मामले को विस्तार से देखेगी।
इन आरोपों कंगना ने ट्वीट कर कहा था कि वह अपना ड्रग टेस्ट करवाने के लिए तैयार हैं और अगर ड्रग पैडलर्स के साथ उनके लिंक साबित होते हैं तो वह हमेशा के लिए मुंबई छोड़ देंगी।