1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामें को लेकर कंगना ने साधा दिलजीत और प्रियंका पर निशाना, दिया मुबारकबाद

किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामें को लेकर कंगना ने साधा दिलजीत और प्रियंका पर निशाना, दिया मुबारकबाद

By: Amit ranjan 
Updated:
किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामें को लेकर कंगना ने साधा दिलजीत और प्रियंका पर निशाना, दिया मुबारकबाद

नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के दिन जारी किसानों के ट्रैक्टर परेड में हुए हंगामें को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पर बड़ा हमला किया है। इसके साथ ही उन्होंने इन दोनों को मुबारकबाद भी दिया। कंगना ने ट्वीट में एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, “आपको इसे समझाने की ज़रूरत है दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा। सारी दुनिया आज हम पर हंस रही है। यही चाहिए था न तुम लोगों को। मुबारक हो।”

कंगना ने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि, “छह ब्रांड्स ने मुझसे अपना कॉन्ट्रैक्ट तोड़ दिया है। उनमें से कुछ को मैंने पहले ही साइन कर लिया था और कुछ के साथ करार होने के करीब था। मुझसे कहा गया कि मैंने किसानों को आतंकी कहा इसलिए वो मुझे एंबेसेडर नहीं बना सकते। आज मैं कहना चाहती हूं कि एंटी नेशनल ब्रांड समेत हर वो भारतीय जो इन दंगों का समर्थन कर रहा है वो आतंकी है।”

आपको बता दें कि इस हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर आपातकालीन बैठक चल रहा है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में 10 कंपनी को तैनात करने का निर्णय लिया गया है। जबकि कमिश्नर ने उन सभी क्षेत्रों को उपद्रवियों से मुक्त कराने का आदेश दे दिया है,जो अभी भी उपद्रविय़ों के कब्जे में हैं।

बता दें कि ट्रैक्टर मार्च के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी तय रूट से अलग दिल्ली के अलग अलग इलाकों में चले गए, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी आमने सामने आ गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...