1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सोनिया गांधी से बोली कंगना : इतिहास करेगा आपकी चुप्पी पर फैसला, पढ़िए

सोनिया गांधी से बोली कंगना : इतिहास करेगा आपकी चुप्पी पर फैसला, पढ़िए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सोनिया गांधी से बोली कंगना : इतिहास करेगा आपकी चुप्पी पर फैसला, पढ़िए

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद काफी तूल पकड़ चुका है। बुधवार को उनका ऑफिस बीएमसी के द्वारा तोड़ा गया जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो रिलीज करके उद्धव ठाकरे के खिलाफ तू जैसे शब्द का प्रयोग भी किया। देश के कई लोग कंगना के साथ है और जमकर उनका सपोर्ट कर रहे है।

इसी बीच कंगना ने आज एक  ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने स्वर्गीय बाला साहेब ठाकरे का एक वीडियो पोस्ट किया है और सोनिया गांधी से पूछा है की वो क्यों चुप है ?

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1304263868127096832

उन्होंने लिखा, मेरे पसंदीदा आदर्शों में से एक महान बाला साहेब ठाकरे का सबसे बड़ा डर था कि शिवसेना किसी दिन गठबंधन कर लेगी और कांग्रेस बन जाएगी। मैं जानना चाहती हूं कि आज वो अपनी पार्टी की हालत देखते तो उनकी क्या भावना होती।

कंगना ने अगले ट्वीट में लिखा गया, आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, क्या महाराष्ट्र में आप अपने सरकार की ओर से मेरे साथ किए गए इस बर्ताव से गुस्से में नहीं हैं ? उन्होंने आगे लिखा कि क्या आप अपनी सरकार से डॉक्टर अंबेडकर के बनाए संविधान के सिद्धांतों का पालन करने को नहीं कहेंगी ?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...