1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. विवादों में कंगना : हिमाचल सीएम ने दी सुरक्षा, 9 को आएगी मुंबई

विवादों में कंगना : हिमाचल सीएम ने दी सुरक्षा, 9 को आएगी मुंबई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
विवादों में कंगना : हिमाचल सीएम ने दी सुरक्षा, 9 को आएगी मुंबई

कंगना और शिव सेना नेता संजय राउत के बीच जारी विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। पहले कंगना ने जब मुंबई को POK बताया था तो संजय राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने की सलाह दी डाली। इसके बाद कंगना ने कहा की मैं 9 को मुंबई आ रही है जिसमें हिम्मत है वो रोक ले।

इसके बाद मामला और गंभीर तब हो गया जब संजय राउत ने कंगना को हरामखोर कह दिया। इसके बाद राउत के इस बयान की तमाम लोगों ने निंदा की है। वही अब हिमाचल सरकार ने इस मामले में एक बड़ा निर्णय लिया है।

दरअसल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को राज्य में सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है और उनकी मुंबई यात्रा के दौरान भी सुरक्षा उपलब्ध कराने पर सरकार विचार कर रही है।

हालांकि, मुख्यमंत्री ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले पर कंगना रनौत के हाल के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार किया और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...