1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मनाली रवाना होने से पहले बोली कंगना : उद्धव सरकार ने लोकतंत्र के चीरहरण की कोशिश की

मनाली रवाना होने से पहले बोली कंगना : उद्धव सरकार ने लोकतंत्र के चीरहरण की कोशिश की

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मनाली रवाना होने से पहले बोली कंगना : उद्धव सरकार ने लोकतंत्र के चीरहरण की कोशिश की

लंबे राजनीतिक घमासान के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मुंबई से अपने होमटाउन मनाली के लिए रवाना हो गई हैं। नौ सितंबर को जब कंगना मुंबई आई थीं तो उनके आने के बाद कई ऐसी चीज़े हुई जो विवादित कही जा सकती है।

आपको बता दे कि जिस दिन वो मुंबई आई थी उसी दिन उनका ऑफिस एमसीबी ने तोड़ दिया था जिसके बाद उन्होंने एक वीडियो जारी करते हुए सीएम उद्धव को तू कह दिया था जिसके ऊपर भी उनके खिलाफ एकआईआर हुई है।

वहीं आज कंगना ने मुंबई से मनाली रवाना होने का निर्णय लिया और उसके पहले एक ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने उद्धव सरकार पर मनमानी करने का आरोप लगा दिया है। वही कल वो राज्यपाल से भी मिली थी।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1305343873103859713

कंगान रणौत ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, भारी मन के साथ मुंबई से जा रही हूं। जिस तरह से मुझे इन दिनों लगातार हमलों से आतंकित किया गया और गालियां दी गईं, मेरे ऑफिस के बाद घर को तोड़ने की कोशिश की गई, मेरे चारों ओर घातक हथियारों के साथ सतर्क सुरक्षा।

अभिनेत्री ने अपने अगले ट्वीट में लिखा,  जब रक्षक ही भक्षक होने का एलान कर रहे हैं, घड़ियाल बन लोकतंत्र का चीरहरण कर रहे हैं, मुझे कमजोर समझ कर बहुत बड़ी भूल कर रहे हैं! एक महिला को डरा कर उसे नीचा दिखाकर, अपनी इमेज को धूल कर रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...