1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. काजल अग्रवाल अब जल्द करेगी शादी, बिजनसमैन गौतम किचलू से हुआ है प्यार

काजल अग्रवाल अब जल्द करेगी शादी, बिजनसमैन गौतम किचलू से हुआ है प्यार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
काजल अग्रवाल अब जल्द करेगी शादी, बिजनसमैन गौतम किचलू से हुआ है प्यार

पिछले काफी समय से कोरोना वायरस के कारण फिल्म इंडस्ट्री में फिल्में बनने के साथ ही सिलेब्रिटीज की शादियां भी थमी हुई थीं।

अब फिल्मों की शूटिंग शुरू हो गई है तो सिलेब्रिटीज भी अपनी शादियों की तैयारियों में लग गए हैं। खबरों की मानें तो ‘सिंघम’ ऐक्ट्रेस काजल अग्रवाल जल्द ही बिजनसमैन गौतम किचलू से शादी करने जा रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CF_boUwHquE/

रिपोर्ट्स की मानें तो काजल ने काफी पहले गौतम के साथ इंगेज्ड थीं और आने वाले दिनों में शादी करने जा रही हैं। गौतम एक आंत्रप्यनोर, इंटीरियर डिजाइनर हैं।

https://www.instagram.com/p/CFrQap3nXlf/

माना जा रहा है कि काजल और गौतम की शादी मुंबई में धूमधाम से होगी। यह लॉकडाउन के बाद पहली बड़ी सिलेब्रिटी वेडिंग होने जा रही है।

https://www.instagram.com/p/CFZsukPnb7i/

काजल के होने वाले दूल्हे का नाम गौतम किचलू है, जो एक उद्यमी और इंटीरियर डिज़ाइंस कला के शौकीन और प्रशंसक हैं। वेडिंग सूत्र की रिपोर्ट के अनुसार, यह अरेंज्ड-लव मैरिज होगी। गौतम के साथ काजल की इंगेजमेंट हो चुकी है।

https://www.instagram.com/p/CFdifrMHVFT/

बताया जा रहा है कि शादी 2 दिनों तक चलेगी और इसमें परिवार के लोगों के अलावा केवल खास दोस्तों को इन्वाइट किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/CFZsukPnb7i/

काजल और गौतम के रिलेशनशिप के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन बताया जा रहा है अरेंज्ड-लव मैरिज है।

https://www.instagram.com/p/CFrQJ4PnRIV/

उन्होंने तेलुगु फ़िल्म इंडस्ट्री की कई हिट फ़िल्मों में काम किया। तमिल भाषा की फ़िल्में भी कीं। दक्षिण भारत में काजल की बड़ी फैन फॉलोइंग है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...