कैराना नगर में शुक्रवार सुबह एसडीएम मणि अरोड़ा ने जिले में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। वहीं एसडीएम ने नगर में पैदल घूम कर नालों की सफाई और सड़कों पर साफ सफाई व्यवस्था भी देखी। इस दौरान कई जगहों पर कूड़े के ढेर मिलने पर एसडीएम ने सफाई कर्मचारियों को कूड़ा उठाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रतिदिन नगर में साफ-सफाई व्यवस्था सुचारु रुप से करने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बताया कि, सुबह के समय नगर के मेन बाजार और सड़कों पर साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया। हालांकि वहां पर सभी सफाई कर्मचारी मौजूद मिलें। लहीं दो जगहों पर गंदगी मिलने पर अधिकारी को स्पष्टीकरण नोटिस में भेजा जा रहा हैं।

एसडीएम मणि अरोड़ा ने साफ-सफाई की पूर्ण व्यवस्था कराने के दिशा निर्देश भी दिए हैं। इस दौरान कैराना कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा चौंकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह यादव समेत अन्य लोग भी मौजूद रहें। आपको बताते चलें कि, पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्रदेश में भी ये अभियान चलाया जा रहा है।