1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पत्रकार तरुण सिसोदिया सुसाइड मामला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कमिटी बनाई

पत्रकार तरुण सिसोदिया सुसाइड मामला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कमिटी बनाई

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
पत्रकार तरुण सिसोदिया सुसाइड मामला : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कमिटी बनाई

दिल्ली स्थित एम्स AIIMS में चौथी मंजिल से एक पत्रकार सुसाइड के मकसद से कूद गया और उसकी मौत हो गयी। पत्रकार का नाम तरुण सिसोदिया है और ये दैनिक भास्कर के दिल्ली आफिस में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे।

तरुण सिसोदिया की उम्र 34 साल है। वे वर्तमान में दैनिक भास्कर में बतौर रिपोर्टर कार्यरत थे। कहा जा रहा है कि तरुण दोहरे डिप्रेशन में आ गए थे। उन्हें कोरोना तो हुआ ही, दैनिक भास्कर से छंटनी की आशंका थी।

वहीं इस मामले में अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनके इलाज में लापरवाही बरती जा रही थी।

इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने एम्स निदेशक को तुरंत आधिकारिक जांच करने का आदेश दिया है और साथ ही एक उच्च-स्तरीय कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है।

आरोप है कि ट्रामा सेंटर प्रशासन ने तरुण के फोन को जब्त करके उन्हें ICU में शिफ्ट किया, ताकि वो आगे कोई शिकायत ना कर पाएं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...