रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जियो प्लैटफॉर्म्स में छह हफ्तों में सातवां निवेश आ गया है। सिल्वर लेक और इसके को-इनवेस्टर्स जिओ प्लैटफॉर्म्स में अतिरिक्त 4,546.80 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।
यह निवेश सिल्वर लेक द्वारा चार मई 2020 को घोषित 5,655.75 करोड़ रुपये के निवेश के अतिरिक्त है। इस तरह सिल्वर लेक और इसके को-इन्वेस्टर्स का जियो प्लैटफॉर्म्स में कुल निवेश 10,202.55 करोड़ रुपये का होगा।
सिल्वर लेक के निवेश ने जियो प्लैटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू 4.91 लाख करोड़ रुपये और एंटरप्राइस वैल्यू 5.16 लाख करोड़ रुपये आंकी है। इस निवेश से सिल्वर लेक जियो प्लैटफॉर्म्स में 2.08 फीसद हिस्सेदारी खरीदेगा।