1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. जया बच्चन के बयान पर छिड़ा घमासान : कंगना बोली, अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप……

जया बच्चन के बयान पर छिड़ा घमासान : कंगना बोली, अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप……

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जया बच्चन के बयान पर छिड़ा घमासान : कंगना बोली, अभिषेक फांसी लगा लेते तब भी आप……

आज संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन सांसद जया बच्चन ने सांसद और अभिनेता रवि किशन पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं।

वो खुद भी इंडस्ट्री से आते हैं और जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है, मुझे कहना पड़ रहा है कि इंडस्ट्री को सरकार की सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है।

उनके इस बयान के बाद अब घमासान छिड़ गया है। शुरु से ही बॉलीवुड में ड्रग्स की मौजूदगी की बात कहने वाली कंगना ने उनको आड़े हाथ लिया है। आपको बता दे कि आज कंगना के एक ट्वीट करते हुए उनके कड़े और तीखे सवाल पूछे है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1305742115255668736

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जया जी क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्‍वेता को किशोरावस्था में पीटा गया होता, ड्रग्‍स दिए गए होते और शोषण होता।

आगे उन्होंने लिखा कि क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार धमकियां और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते ?थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए।

दरअसल, एक दिन पहले गोरखपुर से सांसद रवि किशन संसद के मानसून सत्र के पहले दिन देश और बॉलीवुड में बढ़ते ड्रग्स के इस्तेमाल और तस्करी के मुद्दे को उठाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...