सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग्स मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका भाई शौविक चक्रवर्ती जेल में है और अब इस मामले की गूंज संसद में भी सुनाई देने लगी है।
आपको बता दे कि कल रवि किशन जो की एक अभिनेता भी है और बीजेपी से सांसद भी उन्होंने ड्रग्स को लेकर आवाज़ उठाई और बॉलीवुड को सवालों के घेरे में खड़ा किया।
वही आज जब सांसद जया बच्चन राज्यसभा में बोलने के लिए खड़ी हुई तो उन्होंने बिना नाम लिए रवि किशन पर निशाना साधा और उन्होंने कहा कि कल हमारे एक सांसद सदस्य ने लोकसभा में बॉलीवुड के खिलाफ कहा।
आगे उन्होंने कहा कि यह शर्मनाक है और मैं किसी का नाम नहीं ले रही हूं। वो खुद भी इंडस्ट्री से आते हैं और जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। गलत बात है, मुझे कहना पड़ रहा है कि इंडस्ट्री को सरकार की सुरक्षा और समर्थन की जरूरत है।
कल मानसून सत्र में कार्यवाही के दौरान रवि किशन ने कहा कि ड्रग्स की तस्करी और युवाओं द्वारा इसका सेवन करना हमारे देश के सामने नई चुनौती बनकर सामने आया है।
उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को भटकाने के लिए चीन और पाकिस्तान साजिश के तहत पंजाब और नेपाल के जरिए यह ड्रग्स पूरे देश में फैलता है।