रिपोर्ट: सत्यम दुबे
लखनऊ: कोरोना महामारी के कारण उत्तर प्रदेश की जनता से व्यक्तिगत तौर पर CM योगी नहीं मिल पा रहे थे। लेकिन एक बार फिर उन्होने जनता दरबार शुरु किया है। CM योगी द्वारा जनता दरबार शुरु करना के केलव एक ही मकसद है कि जनता की परेशानियों का सीधे तौर पर निराकरण करना। CM योगी ने अपने सरकारी आवास पर तकरीबन 16 महीने बाद जनता दरबार शुरु किया है। जनता दरबार में कुछ लोग अपनी फरीयाद लेकर पहुंचे भी हैं।
आपको बता दें कि सोमवार 12 जुलाई को सुबह नौ बजे CM योगी ने पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान CM योगी ने लोगों की परेशानी को गंभीरता से सुना> फरियादियों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम ने अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए।
कोरोना महामारी के कारण जनता दर्शन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था। इस दौरान जनता की शिकायतों-समस्याओं का निस्तारण आनलाइन माध्यमों से किया जा रहा था। लेकिन अब प्रदेश में कोरोना के केस कम हो गए हैं, ऐसे में सीएम ने इसे दोबारा शुरू करने का फैसला किया है।
CM योगी ने ट्वीट कर बताया कि “आमजन की समस्याओं से सीधे जुड़ने व उनके त्वरित निस्तारण के लिए लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम पुनः प्रारंभ हुआ। आप सभी की समस्याओं का निराकरण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।“