1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़, एक आतंकी हुआ ढेर

जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़, एक आतंकी हुआ ढेर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
जम्मू-कश्मीर में हुई मुठभेड़, एक आतंकी हुआ ढेर

शोपियां के तुर्कवागम इलाके में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की पार्टी के एक विधायक का रिश्तेदार भी मारा गया है। मारा गया आतंकी साल 2019 से इलाके में आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी था।

बता दें कि सुरक्षाबलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।

इस दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग होती रही। इसके बाद जवानों ने मोर्चा संभाला। कई घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई।   

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...