1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज बायबैक के प्रस्ताव पर कर सकती है विचार

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज बायबैक के प्रस्ताव पर कर सकती है विचार

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज बायबैक के प्रस्ताव पर कर सकती है विचार

7 अक्टूबर को ही देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी टीसीएस सितंबर तिमाही के नतीजे पेश करने वाली है. अमूमन टीसीएस ही नतीजों के सीजन का आगाज करती आई है.

साल 2019 में कंपनी ने 16,000 करोड़ रुपये का बायबैक किया था. इसके बाद इसने कोई बायबैक नहीं किया है. चालू वित्त वर्ष में बायबैक का एलान करने वाली टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज पहली कंपनी हो सकती है.

मार्च 2020 के नतीजों के हिसाब से कंपनी के पास 73,993 करोड़ रुपये की नकदी भंडार था. हालांकि, जून तिमाही के नतीजों में कोरोना के असर के चलते कंपनी ने भविष्य की रूपरेखा पेश करने से मना कर दिया है.

बीते एक साल में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों ने 21.36 फीसदी का रिटर्न दिया , जबकि बीते तीन साल में कंपनी का रिटर्न 108 फीसदी का रहा है. 10 साल में कंपनी ने निवेशकों का पैसा 430 फीसदी से अधिक बढ़ा दिया है.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...