1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं Mira Rajput?, यूजर्स को यूं दिया सटीक जवाब, पढ़ें

क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं Mira Rajput?, यूजर्स को यूं दिया सटीक जवाब, पढ़ें

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं Mira Rajput?, यूजर्स को यूं दिया सटीक जवाब, पढ़ें

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर जितना अपने फैन्स के फेवरेट हैं, उतनी ही उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी हैं। हाल ही में मीरा ने इंस्टाग्राम पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के जरिए फैन्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई मजेदार सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इस सेशन के कुछ फोटो शेयर किए हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इनमें एक सवाल ऐसा भी था, जो दिलचस्प था। साथ ही उन्होंने खाने की पसंदीदा चीजों से लेकर अपने फेवरेट हॉलीडे डेस्टिनेशन जैसे कई और सवालों के जवाब दिए।

इस दौरान एक फैन ने मीरा राजपूत से पूछा कि क्या वो फिर से मां बनने वाली हैं। उन्होंने इनका एक शब्द में देते हुए कहा ‘नो’ और इसके बाद हंसी का इमोजी भी बनाया। वहीं उनसे जब बॉलीवुड में अपनी एंट्री को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा, ‘नहीं’ और एक हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी लगा दी।

इस सेशन में सेलेब्स लाइव आकर अपने फैंस से रुबरु होते हैं और उनके हर सवाल का जवाब भी देते हैं। ऐसा ही एक सेशन मीरा राजपूत ने भी रखा और इस दौरान उन्होने फैंस के सवालों का शानदार जवाब दिया। उनसे एक फैन ने उनके बॉलीवुड में आने को लेकर सवाल किया तो एक ने उनके तीसरी बार प्रेग्नेंट होने पर ही सवाल पूछ डाला। इस पर मीरा राजपूत ने जवाब दिया ‘नहीं’। यानि वो तीसरी बार मां नहीं बनने जा रही हैं। इस सेशन के दौरान ऐसे ही और भी मज़ेदार सवाल पूछे गए।

मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की शादी साल 2015 में हुई थी। मीरा उनके फैमिली फ्रेंड की बेटी थी और ये एक अरेंज मैरिज थी। मीरा दिल्ली की रहने वाली हैं। जो अब पति शाहिद के साथ मुंबई में सेटल हो चुकी हैं।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...