1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे डेविड वार्नर

IPL: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे डेविड वार्नर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL: सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे डेविड वार्नर

आईपीएल सीजन-13 29 मार्च से शुरु हो रहा है। जिसको लेकर सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारी में लग चुकी है। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने एक चौंकाने वाला फैसला किया है। बता दें टीम ने केन विलियमसन की जगह फिर से डेविड वार्नर को कप्तान की कमान सौंपी है।

दरअसल बॉल टैंपरिंग के मामले में वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया गया था। जिसके बाद साल 2018 के आईपीएल सीजन में वार्नर नहीं खेले थे बल्कि केन विलियमसन को उनकी जगह टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। केन की कप्तानी के दम पर टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन चेन्नैई सुपर किंग्स के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था। विलियमसन ने उस टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा, 735 रन बनाए थे।

https://www.instagram.com/p/B9DwK0hnwYu/?utm_source=ig_web_copy_link

वही कप्तानी मिलने पर डेविड वॉर्नर ने टीम प्रबंधन का शुक्रिया अदा किया। टीम के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वार्नर ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘मैं कप्तानी पाकर बहुत खुश हूं। मैं टीम प्रबंधन का आभार जताता हूं।’ वॉर्नर ने केन विलियमसन और भुवनेश्वर कुमार को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘आप दोनों ने बहुत अच्छी तरह टीम को कमान संभाली, मुझे आपके सहयोग की बहुत जरूरत होगी।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...