नई दिल्ली : लंबे अंतराल के पबाद यूएई में शुरू हुए आईपीएल मैच पर एक बार फिर कोरोना के संकट के बादल मंडराने लगे है, जिससे एक बार फिर पूरे मैच के कैंसल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में कुछ नहीं कहा गया है। आपको बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद का एक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, जिसके बाद उसके संपर्क में आए 6 अन्य सदस्यों को आइसोलेशन में भेजा गया है।

किस खिलाड़ी को हुआ है कोरोना?
सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी. नटराजन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मैच की शुरुआत से पहले जो RT-PCR का टेस्ट होता है, उसमें ये रिजल्ट निकला है। इसके बाद उनके संपर्क में आए हुए प्लेयर्स और स्टाफ को आइसोलेशन में डाल दिया गया है।
जिन सदस्यों को आइसोलेट किया गया है, उनमें विजय शंकर (प्लेयर), विजय कुमार (टीम मैनेजर), श्याम सुंदर (फीजियो), अंजना वन्नन (डॉक्टर), तुषार खेडकर (लॉजिस्टिक मैनेजर), पीए. गणेशन (नेट बॉलर) शामिल हैं।
NEWS – Sunrisers Hyderabad player tests positive; six close contacts isolated.
More details here – https://t.co/sZnEBj13Vn #VIVOIPL
— IndianPremierLeague (@IPL) September 22, 2021
टीम के बाकी सदस्यों और स्टाफ का भी RT-PCR टेस्ट किया गया है, जिनमें सभी का रिजल्ट नेगेटिव आया है।
वहीं अगर हम आज होने वाले दिल्ली और SRH के बीच होने वाले खेल की बात करें तो पहले बैंटिग करते हुए SRH की टीम ने 3 विकेट खोकर 60 रन बनाये है। बता दें कि SRH के शुरुआती दो विकेट बहुत जल्द गिर गये थे। जिसमें पहला झटका वॉर्नर तो दूसरा झटका रिद्धिमान साहा का मिला।
कोरोना की वजह से बंद हुआ था IPL
आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन की शुरुआत में भी कोरोना के मामले आए थे, तब ये भारत में खेला जा रहा था और फिर इसे बीच में बंद कर दिया गया था। एक लंबे अंतर के बाद सीजन को पूरा करने के लिए यूएई में 19 सितंबर से ही आईपीएल को फिर से शुरू किया गया। अब दो दिन बाद ही फिर कोरोना का मामला सामने आ गया है।