1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने ये विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम, इस रिकॉर्ड से कोसों दूर हैं बड़े- बड़े दिग्गज

IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने ये विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम, इस रिकॉर्ड से कोसों दूर हैं बड़े- बड़े दिग्गज

Meta Discription : IPL 2021: Mahendra Singh Dhoni made this world record in his name; 17 अक्टूबर से शुरु होने जा रहा है टी20 वर्ल्ड कप। महेंद्र सिंह धोनी लगा सकते है तीहरा शतक। IPL2021 में सीएसके बना चैंपियन।

By: Amit ranjan 
Updated:
IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी ने ये विश्व रिकॉर्ड किया अपने नाम, इस रिकॉर्ड से कोसों दूर हैं बड़े- बड़े दिग्गज

रिपोर्ट : नीतिश कुमार

नई दिल्ली: टीम इंडिया में मिस्टर कूल के नाम से जाने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर ये साबित कर दिया की भले ही उनकी उम्र ढल रही हो, लेकिन उनमें अभी भी मैच जीतने की भूख है। जिसका ताजा उदाहरण हमने IPL-2021   के फाइनल मैच में देखा। जिसमें उनकी टीम का सामना फाइनल में पहुंचे कोलकाता नाइट राइडर्स से हुई, जिसकी कप्तानी इयोन मोर्गन कर रहे थे। हालांकि उन्हें अपने इस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

9वीं बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचा

आपको बता दें कि इस आईपीएल भी धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किया। जिससे उनके रिकॉर्डों की फेहरिस्त और लंबी होती जा रही है। जिसके आस-पास बड़े-बड़े क्रिकेटर भी नहीं पहुंच पाए हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सीएसके इस बार कुल अपने 9वें आईपीएल फाइनल में पहुंची है। ये भी अपने आप में एक रिकॉर्ड ही है। इसके अलावा सीएसके ने चौथी बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती भी है। सीएसके ने इससे पहले 2010, 2011 और फिर 2018 में आईपीएल का खिताब जीता। इसके अलावा सिर्फ 2020 को छोड़कर ये टीम हर बार प्लेऑफ में पहुंची है।

महेंद्र सिंह धोनी ने जिताये दो वर्ल्ड कप

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप और उसके बाद 2011 में 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीता। इतना ही नहीं धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता है। धोनी ने भारत को पहली बार टेस्ट क्रिकेट की नंबर एक टीम भी बनाया था।

टी-20 में धोनी की रिकॉर्ड

आपको बता दें कि 17 अक्टूबर से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहे है। लेकिन उससे पहले हम धोनी के उन रिकॉर्डों का जिक्र करेंगे, जो उन्होंने टी-20 में बनाए हैं या बनने वाले है। आपको बता दें कि इस टी-20 वर्ल्ड कप में धोनी मैचों का तिहरा शतक लगा सकते है। दरअसल टी20 मैचों में कप्तानी करते हुए ये धोनी का कुल 300वां मुकाबला होगा। जिस आंकड़े तक अभी तक दुनिया का कोई भी कप्तान नहीं पहुंच पाया है।

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी दूसरे नंबर पर

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डैरेन सैमी इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 208 टी20 मैचों में कप्तानी की। अगर धोनी और सैमी के बीच अंतर देखा जाए तो लगभग 100 मैचों का। वहीं, इस मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली की बात की जाए तो वो तीसरे नंबर पर हैं। विराट ने आरसीबी और भारत की कुल 185 मैचों में कप्तानी की है। विराट अब कभी भी धोनी के पास नहीं पहुंच पाएंगे, क्योंकि उन्होंने फैसला किया है कि वो इस साल के बाद भारत और आरसीबी दोनों की ही टी20 कप्तानी छोड़ देंगे। बता दें कि विराट की आरसीबी पहले ही एलिमिनेटर में हार कर बाहर हो चुकी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...