1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IPL 2020: आज से चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी शुरू करेंगे ट्रेनिंग

IPL 2020: आज से चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी शुरू करेंगे ट्रेनिंग

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IPL 2020: आज से चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी शुरू करेंगे ट्रेनिंग

आईपीएल सीजन-13 की शुरुआत 29 मार्च से होने जा रही है जिसको लेकर सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है। बता दे धोनी आईपीएल सीजन-13 की तैयारी के लिए अपने होम ग्राउंड चेन्नई पहुंच गए है। दरअसल इस सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई में होगा।

वही चेन्नई के कप्तान धोनी आईपीएल के शुरू होने से पहले ब्रेक लेंगे और फिर वापस लौटेंगे। माही के चेन्नई पहुंचने पर उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार को एक तस्वीर ट्वीट की। ‘थाला’ धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम भी बनाया है।

बताते चले की धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला साल 2019 के विश्वकप के सेमीफाइनल में खेला था। हाला की टीम इंडिया यह मैच हार गई थी। उसके बाद से धोनी ने क्रिकेट से दूरियां बना ली थी जिसके बाद से माही के सन्यास को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी। मगर धोनी ने अभी तक अपने सन्यास के बारे में किसी भी प्रकार की कोई घोषणा नही की है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...