1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. International Women’s Day: CM मोहन की सुरक्षा की कमान महिलाओं ने संभाली, महिला लोको पायलट्स ने चलाई ट्रेन

International Women’s Day: CM मोहन की सुरक्षा की कमान महिलाओं ने संभाली, महिला लोको पायलट्स ने चलाई ट्रेन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अनूठी पहल देखने को मिली। जहां एक ओर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा और काफिले की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई, वहीं दूसरी ओर महिला लोको पायलट्स ने ट्रेन का सफल संचालन कर मिसाल पेश की।

By: Rekha 
Updated:

सीएम मोहन के काफिले और सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ में, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से महिला अधिकारियों के हाथों में रही।

डीएसपी बिट्टू शर्मा ने सुरक्षा की कमान संभाली।

इंस्पेक्टर इरशाद अली ने मुख्यमंत्री का वाहन चलाया।

सपना और अन्य महिला चालक कारकेड के अन्य वाहनों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं।

अंडर सेक्रेटरी श्रीलेखा क्षोत्रीय को ओएसडी नियुक्त किया गया।

प्रेस अधिकारियों की जिम्मेदारी बिंदु सुनील और सोनिया परिहार के पास रही।

रेलवे की अनूठी पहल – महिला लोको पायलट्स ने चलाई ट्रेन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारतीय रेलवे ने भी खास पहल की। भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह से महिला स्टाफ द्वारा किया गया।

महिला लोको पायलट्स नेहा श्रीवास्तव और नूतन ने ट्रेन चलाई।

अपर रेल मंडल प्रबंधक रश्मि दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।

लोको पायलट्स ने कहा, “आज महिलाएं जो ठान लें, वह सब कुछ कर सकती हैं।”

महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम

मध्यप्रदेश में यह पहल महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने और महिला शक्ति के सम्मान को दर्शाती है। यह दिखाता है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...