1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बिडेन के बयानों को बताया रूस विरोधी

रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बिडेन के बयानों को बताया रूस विरोधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने बिडेन के बयानों को बताया रूस विरोधी

बिडेन को हथियार नियंत्रण को लेकर की गई टिप्पणियों के लिए सराहा है। उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव पर अपने बयानों में मास्को और वॉशिंगटन के बीच संबंध सुधारने में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विफलता पर भी खेद जताया है। उन्होंने कहा कि रूस पर नियंत्रण करने और उसका विकास रोकने पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दलों के बीच सहमति है।

रूस के सरकारी टेलीविजन पर उन्होंने ये बातें कही हैं। उनके इन बयानों के कई मायने हैं मतलब ट्रंप की तारीफ करना और साथ ही जीत की संभावना को देखते हुए बिडेन कैंप से नजदीकियां बढ़ाना।

उन्होंने पिछले हफ्ते हुई पहली प्रेसिडिंशियल डिबेट का जिक्र करते हुए कहा कि बिडेन ने ट्रंप को पुतिन का वफादार कहा था, जो एक तरह से रूस की तारीफ है यह वास्तव में हमारी प्रतिष्ठा को बढ़ाता है। क्योंकि इस तरह से वो हमारे अभूतपूर्व प्रभाव और ताकत के बारे में बात करते हैं।

पुतिन ने कहा कि बिडेन अपने पूरे अभियान के दौरान रूस के आलोचक रहे हैं, अपने उप राष्ट्रपति के कार्यकाल के दौरान भी रूस को लेकर उनका यही रुख था।

पुतिन ने बिडेन के रूस विरोधी बयानों को लेकर कहा कि यह ऐसा कुछ है, जिसकी दुर्भाग्य से हमें आदत पड़ चुकी है। हालांकि इस दौरान उन्होंने नई स्टार्ट हथियार नियंत्रण संधि को आगे बढ़ाने की बिडेन की घोषणा की सराहना भी की है, जो फरवरी में समाप्त होने जा रही है।

हथियार पर नियंत्रण को विस्तार देने के बारे में अमेरिका और रूस के बीच हुई वार्ता में कोई प्रगति नहीं देखी गई है। रूसी राजनयिकों का कहना है कि ट्रंप प्रशासन द्वारा समझौते में विस्तार करने की संभावना बहुत ही कम है।

पुतिन ने कहा था कि भविष्य में हमारे बीच संभावित सहयोग में यह एक बहुत ही गंभीर कारक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि रूस भविष्य में किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...