1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. कोरोना से लड़ने में मदद के लिए म्यांमार को भारत ने रेमडेसिविर के तीन हजार इंजेक्शन दिए

कोरोना से लड़ने में मदद के लिए म्यांमार को भारत ने रेमडेसिविर के तीन हजार इंजेक्शन दिए

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
कोरोना से लड़ने में मदद के लिए म्यांमार को भारत ने रेमडेसिविर के तीन हजार इंजेक्शन दिए

कोरोना महामारी को देखते हुए भारत ने म्यांमार को रेमडेसिविर के 3000 इंजेक्शन दिए ,यह इंजेक्शन प्रमुख एमएम नरवाने और विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला म्यांमार की असैन्य नेता आंग सान सू की को सौंपे। सेना प्रमुख और विदेश सचिव दो दिवसीय म्यांमार यात्रा पर रविवार को यहां पहुंचे। यात्रा का उद्देश्य रक्षा और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है।

भारतीय सेना के प्रमुख और म्यांमार में भारत के राजदूत सौरभ कुमार के साथ विदेश सचिव ने सोमवार को नेपिता में सू की से मुलाकात की। इस दौरान महत्वपूर्ण द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।

चीन से सीमा विवाद के बीच सेना प्रमुख और विदेश सचिव की म्यांमार यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले 31 दिसंबर को सेनाध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद सेना प्रमुख पहली बार किसी विदेश यात्रा पर आए हैं।

दोनों देशों के बीच 1,640 किलोमीटर लंबी सीमा है, जिस पर उग्रवाद प्रभावित नगालैंड और मणिपुर जैसे भारतीय प्रांत स्थित हैं। बता दें कि रेमडेसिविर को कोरोना के इलाज में मददगार माना जाता है। संक्रमण से जूझ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी यह दवा दी जा रही है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...