1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने की उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी

डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने की उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना वायरस को दुनियाभर में फैलाने की उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी

कोरोना वायरस संक्रमण से उबरने के बाद सैन्य अस्पताल से व्हाइट हाउस लौटते ही ट्रंप ने ओवल कार्यालय के बाहर ‘रोज गार्डन’ में बनाया एक वीडियो ट्विटर पर जारी किया, जिसमें कोरोना के लिए एक बार फिर चीन को जिम्मेदार ठहराया।

ट्रंप ने वीडियो संदेश में कहा, ‘इसमें आपकी कोई गलती नहीं है। यह चीन की गलती है। चीन ने हमारे देश के साथ और दुनिया के साथ जो किया है, उसकी उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। यह चीन की गलती है, याद रखिए।

बीते कुछ महीनों में ट्रंप प्रशासन ने चीन के खिलाफ कई कदम उठाए हैं, इन्हीं में से एक है, चीन के सत्तारूढ़ दल चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के अधिकारियों पर वीजा पाबंदियां लगाना।

ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोंपियो दुनियाभर में अपने समकक्षों को चीन के खिलाफ लामबंद करने का प्रयास कर रहे हैं। गत गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप और देश की प्रथम महिला मेलानिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

जिसके बाद दोनों व्हाइट हाउस में क्वारंटाइन हो गए थे। हालांकि दूसरे दिन ट्रंप की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दी गई थी।

चीन के शहर वुहान में पिछले साल कोरोना का पहला मामला सामने आया था और अभी तक दुनिया में इससे 10,54,674 लोगों की मौत हो चुकी है और वायरस के 3,60,77,017 मामले सामने आ चुके हैं।

अमेरिका कोरोना वायरस सबसे अधिक प्रभावित हुआ है, जहां इसके 75,49,429 मामले सामने आए हैं और 2,11,793 लोगों की इससे मौत हुई है।

इसके बाद दूसरे नंबर पर भारत है जहां संक्रमित मामलों की कुल संख्या 68,35,656 हो गई है। वहीं, अब तक 58,27,705 लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा देश में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर 1,05,526 लोगों की मृत्यु हो गई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...