1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. प्रेरणा : कोरोना से ठीक हुए पत्रकार ने अपना प्लाज्मा दान दिया

प्रेरणा : कोरोना से ठीक हुए पत्रकार ने अपना प्लाज्मा दान दिया

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
प्रेरणा : कोरोना से ठीक हुए पत्रकार ने अपना प्लाज्मा दान दिया

कोरोना वायरस से पैदा हुए इस संकट के काल में अपनी ड्यूटी निभा रहे तमाम पत्रकार किसी कोरोना योद्धा से कम नहीं है। ये वो लोग है जो अपनी जान जोखिम में डालकर रिपोर्टिंग कर रहे है और लोगों तक सही जानकारी पहुंचा रहे है।

हालांकि इस दौरान ऐसे कई पत्रकार भी है जो इस कोरोना की चपेट में आ गये है लेकिन हिम्मत ना हारते हुए इस वायरस को मात देकर घर भी कई लौट चुके है।

ऐसे ही एक पत्रकार है देव कुंडल जिनकी उम्र 50 साल है और वो इंदौर के एक अखबार में काम करते है। उन्होंने कोरोना वायरस पर विजय प्राप्त की और ठीक होकर घर आ गए।

लेकिन इस बाद जो उन्होंने किया वो कइयों के लिए प्रेरणा है। दरअसल मरीजों की जान बचाने के लिये शहर के महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में उन्होंने अपना प्लाज्मा दान दे दिया है।

उन्होंने कहा, मेरा प्लाज्मा चढ़ाए जाने से कोविड-19 के किसी मरीज की जान बच सकती है तो मानवता के नाते मैं खुद को धन्य समझूंगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...