1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत की पुरुष हॉकी टीम पहुंची चौथे स्थान पर

भारत की पुरुष हॉकी टीम पहुंची चौथे स्थान पर

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
भारत की पुरुष हॉकी टीम पहुंची चौथे स्थान पर

विश्व रैंकिंग की नवीनतम तालिका में भारतीय पुरुष हॉकी टीम एक पायदान ऊपर चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यह उसकी 2003 में एफआईएच विश्व रैंकिंग शुरू होने के बाद सर्वाच्च रैंकिंग है।

एफआईएच हॉकी प्रो लीग के पहले तीन दौरे में शानदार फॉर्म से भारत पांचवें से चौथे स्थान पर पहुंचने में सफल रहा। भारत के आगे बढ़ने से ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीन एक पायदान नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गया।

विश्व चैंपियन बेल्जियम शीर्ष पर बना हुआ है। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड का नंबर आता है। जर्मनी छठे स्थान पर है तो वहीं, इंग्लैंड सातवें स्थान पर। जबकि न्यूजीलैंड आठवें स्थान पर है। महिला वर्ग में भारत नौवें स्थान पर है। नीदरलैंड पहले, ऑस्ट्रेलिया दूसरे, अर्जेंटीना तीसरे, जर्मनी चौथे और इंग्लैंड पांचवें नंबर पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...