1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. एक बार फिर मसीहा बने सेना के जवान, मौत के मुंह से लोगों को ऐसे निकाला….

एक बार फिर मसीहा बने सेना के जवान, मौत के मुंह से लोगों को ऐसे निकाला….

By: Amit ranjan 
Updated:
एक बार फिर मसीहा बने सेना के जवान, मौत के मुंह से लोगों को ऐसे निकाला….

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में रविवार को ग्लेशियर फटने से बड़ा हादसा हो गया । रेस्कयू के दौरान चमोली जिला पुलिस ने 14 शव मिलने की पुष्टि की  है। वहीं, करीब 125 से ज्यादा लोगों के लापता होने की आशंका जतायी जा रही हैं । बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में लगातार लोगों को रेस्कयू किया जा रहा है । रात में भी बचाव कार्य जारी रहा है।

रेस्क्यू कार्य के बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें आईटीबीपी के जवान पूरे उत्साह के साथ सुरंग में फंसे हुए शख्स को बचाने में लगे हुए थे । जब युवक जवानों की मदद से बचकर बाहर निकला तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं था । वहीं, जवान भी पूरे जज्बे के साथ राहत कार्य में लगे हुए हैं।

उत्तराखंड सरकार ने बाढ़ से निपटने के लिए भारतीय सेना की मदद से एनडीआरएफ की टीम, हेलीकॉप्टर और सैनिकों की तैनात की है। इसके अलावा ऋषिकेश के पास के सैन्य स्टेशन सक्रिय रूप से स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव और राहत कार्यों में सहभागी दिखा रहे है । सेना मुख्यालय इलाके की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं

मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने इस संबंध में बताया कि इस आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ और उत्तराखंड पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं । प्रभावित क्षेत्र में लोग इन नंबरों पर  +911352410197, +9118001804375, +919456596190। फोन कर मदद ले सकते हैं ।

बता दें कि नदियों का जलस्तर बढ़ गया है । पानी तेजी से आगे बढ़ रहा है । जिसके चलते उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश और बिहार के के कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है । वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...