1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित, कही ये बात, पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित, कही ये बात, पढ़ें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया में भारत के प्रति ‘‘एक विशेष भावना’’ जागृत हुई है और वह देश की ओर बहुत उम्मीदों से देख रही है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया में भारत के प्रति ‘‘एक विशेष भावना’’ जागृत हुई है और वह देश की ओर बहुत उम्मीदों से देख रही है।

उन्होंने कहा कि ठीक इसी प्रकार देश की जनता भाजपा के प्रति ‘‘एक विशेष स्नेह’’ रखती है और उसकी ओर बहुत उम्मीद से देख रही है। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा भले ही अभी तक की अपनी राजनीतिक यात्रा के शिखर पर हो लेकिन उसका मूल लक्ष्य भारत को ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में  कहा, ‘दुनिया आज भारत को बहुत उम्मीदों से देख रही है। ठीक वैसे ही भारत में भाजपा के प्रति, जनता का एक विशेष स्नेह है। देश की जनता भाजपा को बहुत विश्वास से, बहुत उम्मीद से देख रही है। हमें आराम ही तो नहीं करना है। आज भी हम अधीर हैं, बेचैन हैं, आतुर हैं क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य, भारत को उस उंचाई पर पहुंचाना है जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर-मिटने वालों ने देखा था।’ प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘ देश की जनता की ये आशा-आकांक्षा हमारा दायित्व बहुत बढ़ा देती है।’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘जनसंघ से लेकर हमारी जो यात्रा शुरू हुई और भाजपा के रूप में फली-फूली, पार्टी के इस स्वरूप को, उसके विस्तार को देखते हैं, तो गर्व तो होता ही है, लेकिन इसके निर्माण में खुद को खपाने वाली पार्टी की सभी विभूतियों को मैं आज नमन करता हूं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमें अगर सत्ताभोग ही करना होता तो भारत जैसे विशाल देश में कोई भी सोच सकता है कि इतना सारा मिल गया अब तो बैठो…लेकिन हमें ये रास्ता मंजूर नहीं है।’

भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक के साथ शुरू हुई। बैठक से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदर सिंह भंडारी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक 19 से 21 मई तक जयपुर में चल रही है।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में 136 नेता शामिल हैं । भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री और सभी मोर्चों के अध्यक्ष शामिल हैं । भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी बैठक में मौजूद

आजादी की 100वीं वर्षगांठ की यात्रा में बचे 25 सालों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इस ‘‘अमृत काल’’ में देश ने अपने लिए लक्ष्य तय किए हैं और भाजपा के लिए यह समय इन लक्ष्यों के लिए निरंतर काम करने का है। उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोगों की जो उम्मीदें हैं, हमें उन्हें पूरा करना है। देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उन्हें हमें देश के लोगों के साथ मिलकर पार करना है। विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें सत्ता भोग ही करना होता तो भारत जैसे विशाल देश में कोई भी सोच सकता है, अरे इतना सारा मिल गया… अब तो बैठो… आराम करो …जी नहीं, यह रास्ता हमारे लिए नहीं है। यह रास्ता हमें मंजूर ही नहीं है।’’ मोदी ने कहा कि जिन्होंने देश और पार्टी के लिए अपना जीवन खपा दिया है वह भाजपा के कार्यकर्ताओं को आराम करने की इजाजत नहीं देते। उन्होंने कहा, ‘‘इतनी अच्छी विजय पताका फहर रही है लेकिन आज भी, हम अधीर और बेचैन हैं, क्योंकि हमारा मूल लक्ष्य भारत को उस ऊंचाई पर पहुंचाना है, जिसका सपना देश की आजादी के लिए मर मिटने वालों ने देखा था।’’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...