1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. अफ्रीकन यूनियन को मिली G-20 की स्थाई सदस्यता, मोदी के गले मिले अजाली असोमानी

अफ्रीकन यूनियन को मिली G-20 की स्थाई सदस्यता, मोदी के गले मिले अजाली असोमानी

जी-20 समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। समिट में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का स्थाई सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष पीएम मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमानी मोदी के गले लग गए। भारत के इस प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया। अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की सदस्यता मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्लीः जी-20 समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में विदेशी मेहमानों का स्वागत किया। समिट में प्रधानमंत्री ने अफ्रीकन यूनियन को जी-20 का स्थाई सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। बतौर अध्यक्ष पीएम मोदी ने जैसे ही इसे पारित किया, अफ्रीकन यूनियन के अध्यक्ष अजाली असोमानी मोदी के गले लग गए। भारत के इस प्रस्ताव का चीन और यूरोपियन यूनियन ने भी समर्थन किया। अफ्रीकन यूनियन को जी-20 की सदस्यता मिलने से अफ्रीका के 55 देशों को फायदा होगा। इससे पहले प्रधानमंत्री ने अपने उद्घाटन भाषण में मोरक्को भूकंप में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में हम मोरक्को के साथ खड़े हैं और लोगों की हरसंभव मदद करेंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के बाद विश्व में विश्वास के अभाव का संकट पैदा हो गया है और यूक्रेन युद्ध ने इस संकट को और गहरा कर दिया है। जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आपसी चर्चा से विश्वास के इस संकट को भी दूर सकते हैं। ये सभी के साथ मिलकर चलने का समय है। इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। वैश्विव अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, उत्तर और दक्षिण में डिवाइड हो, पूर्व और पश्चिम की दूरी हो, भोजन, ईंधन और उर्वरक का प्रबंधन हो, आतंकवाद साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

इससे पहले शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत मंडपम पहुंचे और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों को रिसीव किया। उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को गले लगाया, तो अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को भारत मंडपम में बने कोणार्क चक्र के बारे में बताया। ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति का स्वागत केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जय सियाराम के उद्घोष के साथ किया। साथ ही कहा कि हम आपका स्वागत भारत के दामाद के रूप में भी कर रहे हैं। इसके बाद सुनक ने कहा कि ‘मुझे गर्व है कि मैं हिंदू हूं’। बहरहाल जी-20 के इस सम्मेलन में कुछ देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल नहीं हो रहे हैं। इनमें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन शामिल हैं। इसके अलावा स्पेन के राष्ट्रपति पेड्रो सांचेज भी इस समिट में शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्हें कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...