1. हिन्दी समाचार
  2. बड़ी खबर
  3. क्या राजकोट में पिछली हार का बदला ले पाएगी भारतीय टीम?

क्या राजकोट में पिछली हार का बदला ले पाएगी भारतीय टीम?

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
क्या राजकोट में पिछली हार का बदला ले पाएगी भारतीय टीम?

पिछले मैच में मिली दस विकटों से करारी हार को भुलाकर भारतीय टीम 17 जनवरी को राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे मैच को जीतने के इरादे से उतरेगी। पिछले मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की टीम सीरीज में 1-0 की बढत बनाये हुए है। अगर भारत को इस सीरीज में बने रहना है तो उसको दूसरा वनडे जीतना ही होगा। करो या मरो के इस मुकाबले में भारतीय टीम को कुछ नई रणनीतियों के साथ उतरना पड़ेगा।

राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दूसरा वनडे भारत के समय अनुसार दोपहर 1:30 पर शुरू होगा। इस स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी की लिए मददगार साबित रहती है। इससे पहले भारत ने इस मैदान पर दो वनडे मैच खेले है, जिसमें भारत को दोनों ही मैचो में हार का सामना करना पड़ा था।

पिछले मैच में कप्तान कोहली का नंबर 3 पर बैटिंग ना करना एक गलत फैसला साबित हुआ। कोहली ने पहले मैच में अपने से पहले युवा बल्लेबाजों को मौका दिया, जो उनका एक गलत फैसला साबित हुआ। अब देखने वाली बात यह रहेगी कि राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में कोहली किस नंबर पर बैटिंग के लिए उतरेंगे।

पिछले मैच में भारतीय टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह से नाकाम रहा और गेंदबाजी क्रम का भी यहीं हाल रहा। अब देखने वाली बात ये रहेगी कि भारतीय टीम किस बल्लेबाजी और गेंदबाजी क्रम के साथ दूसरे वनडे मैच में उतरेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...