हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को भले ही टीम इंडिया हार गई हो लेकिन भीरतीय टीम की टेस्ट रैंकिंग में बादशाहत लगातार बनी हुई हैं। बता दे टीम इंडिया 116 अंको के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। तो वहीं सीरीज को 2-0 से जीतकर न्यूजीलैंड टीम को फायदा हुआ है। 110 अंको के साथ न्यूजीलैंड अब दूसरे स्थान पर आ गया है। ऑस्ट्रेलिया 108 अंको के साथ तीसरे स्थआन पर बनीं हैं।
बात अगर इस सीरीज में टीम इंडिया के प्रदर्शन की करे तो कुछ खास नहीं रहा। सीरीज के पहले मैच भारत को न्यूजीलैंड के हाथओं 10 विकटों से हार का सामना करना पड़ा था तो दूसरे मैच में टीम इंडिया का कुछ ऐसा ही हाल रहा। दूसरे मैच में भारत को 7 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों टीम को बेहद ही निराश किया लगातार खराब बल्लेबाजी के चलते टीम को सीरीज में 2-0 की हार झेलनी पड़ी।
बात अगर सीरीज में टीम के कप्तान विराट कोहली की करे तो उनका बल्ला इस सीरीज में शांत रहा। विराट दोनों ही मैचों में ज्यादा देर तक पिच पर नही टिक पाए। जिससे कोहली की बल्लेबाजी पर भी सवाल उठने लगें है। हाला की सीरीज जीतने के बाद विराट के पक्ष उतरते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा कि अगर कोहली 50 रन ओर बना लेते तो हमारी टीम का जीतना मुश्किल था।