स्वदेशी विमान वाहक पोत विक्रांत का निर्माण इस समय तीसरे चरण में है। माना जा रहा है कि भीरतीय नौसेना में विमानवाहक युद्धपोत विक्रांत 2021 में शामिल किया जा सका है। कोट्टी शिपयार्ड लिमिटेड में बनाए जा रहे 40 हजार टन के इस पोत के मशीनरी के सेटअप और अन्य उपकरणों को लगाने जैसे बिजली उत्पादन और प्रोपल्शन मशीनरी का काम चल रहा है।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो तीसरे चरण का निर्णाण बंदरगाह और समुद्री परीक्षणों की स्वीकृति मिलने तक चलेगा। इसके बाद विमानन परीक्षण में एक साल का समय लग सकता है। नौसे प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने 3 दिसंबर को कहा था कि विक्रांत 2022 से पूरी तरह से अभियानों के लिए तैयार हो जाएगा।
बताते चलें कि, इसमें मिग-29K विमानों का बेड़ा होगा। अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होने वाली परेड के दौरान नौसेना की झांकी में मीग-29के विमानों के साथ विक्रांत को प्रदर्शित किया जाएगा।