1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND VS SA: भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान

IND VS SA: भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
IND VS SA: भारत दौरे के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का हुआ ऐलान

12 मार्च से भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच होने वाली तीन वनड़े मैचों की सीरीज के लिए अफ्रीकी टीम का एलान हो गया है। अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा गेंदबाजी की रीड़ की हड्डी माने जाने वाले चोट के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए है।

तो वहीं दूसरी तरफ फाफ डुप्लेसिस और रासी वैन डर डुसेन की टीम में वापसी हुई है। बता दे रबाडा की जगह टीम में स्पिनर जॉर्ज लिंडे को पहली बार टीम में एंट्री मिली है स्पिन गेंदबाजी में उनका साथ तबरेज शम्सी देते नजर आएंगे

बताते चले कप्तानी छोड़ने वाले फाफ डुप्लेसिस और वैन डर डुसेन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एकदिवसीय सीरीज में आराम दिया गया है। तो वही साउथ अफ्रीकी टीम की कमान क्विंटन डीकॉक को सौंपी गई है।

साउथ अफ्रीकी टीम कुछ इस प्रकार से है—
क्विंटन डीकॉक (कप्तान), तेंबा बावुमा, फाफ डुप्लेसिस और रासी वैन डर डुसेन, काइल वेरेयने, हेनरिच क्लासन, डेविड मिलर, जोन-जोन स्मट्स, एंडिले फेहलुकवायो, लुंगी एनगिडी, लुथो सिपाम्ला, ब्यूरेन हेन्ड्रिक्स, एनरिच नॉर्टजे, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...