आज महिला वर्ल्ड टी-20 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर हराकर विश्वकप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप-ए में शीर्ष स्थान पर बनी हुई है।
बता पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य रखा। भारत की ओर से ओपनर शेफाली वर्मा ने सबसे ज्यादा 46 रनों का पारी खेली तो वही दूसरी बल्लेबाज तानिया भाटिया ने 23 रनों की पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में अमेलिया केर और रोजमैरी मैर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। बता दे न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे लेकिन भारतीय गेंदबाज शिखा पांडेय ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत को जीत दिला दी। 46 रनों की पारी खेलनी वाली बल्लेबाज शेफाली वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।