भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीतकर न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढत हासिल कर ली है। भारत को पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।
इस मैच में बल्लेबाजों ने एक बार फिर से टीम को निराश किया। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फ्लॉप रहें। पृथ्वी ने पहले मैच की पहली पारी में 16 और दूसरी पारी में महज 14 रन बनाए।
पृथ्वी की खराब फॉर्म को देखते हुए कप्तान विराट कोहली युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दे सकते हैं। शुभमन गिल पिछले कुछ मैचों से शानदार फॉर्म में है। शुभमन गिल ने पिछले महीने ही न्यूजीलैंड ए के खिलाफ अन-ऑफिसियल टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा था।
इस मैच की पहली पारी में शुभमन गिल ने 83 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 204 रन ठोक दिए। जिसके चलते उनको दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिल सकता है।