हाल ही में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज को न्यूजीलैंड अपने नाम कर लिया है। पहले मैच न्यूजीलैंड ने भारत को 10 विकेट करारी हार दी। तो वही दूसरे मैच की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही और भारत को न्यूजीलैंड के हाथों एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में दूसरी हार झेलनी पड़ी है। न्यूजीलैंड की जीत के साथ ही टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टैली में भी बड़ा बदलाव हुआ है।
आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के लगातार सात मैच जीतने के बाद भारत का विजयी रथ न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंग्टन टेस्ट में थम गया था। सीरीज का दूसरा टेस्ट क्राइस्टचर्च में खेला गया। बात अगर भारतीय टीम की बल्लेबाजी की करे तो दोनों ही मैचों में बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया। टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीड़ की हड्डी माने जाने वाले कप्तान विराट कोहली का बल्ला दोनों ही मैचों में शांत रहा। जिसके चलते भारत को सीरीज गवानी पड़ी।
बात अगर टीम इंडिया की दूसरी पारी की करे तो भारतीय टीम महज 124 रन पर ही ऑलआउट हो गई। इस तरह न्यूजीलैंड को जीत के लिए 132 रन का लक्ष्य मिला, जिसे कीवी टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। बता दे अपनी पहली सीरीज खेल रहे काइल जैमीसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से ही कमाल का प्रदर्शन किया।