पिछले कुछ मैचों से जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन लगातकार खराब होता जा रहा है। जिसके चलते बुमराह ने तो विकेट ले पा रहे हैं और न ही रनों पर अंकुश लगा पा रहे हैं। अपनी सही लेंथ की तलाश में बुमराह कभी ज्यादा फुल लेंथ तो कभी शॉर्ट गेंद ही डाल रहे हैं। जिसका फायदा वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने फायदा उठाया और बुमराह के खिलाफ काफी रन बनाए।
बात अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी बुमराह बेअसर शाबित हुए थे पहले टेस्ट मैच में भी बुमराह को महज 1 विकेट ही मिला था। जिसके बाद बुमराह के प्रदर्शन पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
अगर दूसरे टेस्ट मैच में बुमराह अपनी लय को पकड़ने में नाकामयाब रहते है तो टीम इंडिया को एक और हार का सामना करना पड़ सकता है। बता दें दूसरा टेस्ट मैच 29 फरवरी से खेला जाएगा। चोट से उबरने के बाद बुमराह का यह प्रदर्शन लगातार जारी है।