सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में इंसान को कई बीमारी जकड़ लेती है। मसलन सर्दी जुकाम इस मौसम में आम हो जाते है। इस मौसम में इंसान का प्रतिरक्षा तंत्र यानी इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है और इसी कारण से जल्दी बीमार होने की समस्या हो जाती है।
वर्तमान समय में कोरोना वायरस के इस दौर में अपने शरीर को स्वथ्य रखना बेहद जरूरी हो गया है इसलिए इम्युनिटी को स्ट्रांग बनाये रखना बेहद जरूरी हो गया है। आइये जानते है कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनके सेवन से आपके शरीर की इम्युनिटी भी अच्छी हो जायेगी और आपको बीमारी भी नहीं जकड़ पाएगी।
सर्दियों एम् तापमान घटने के कारण इंसान के शरीर को रक्त संचार दुरुस्त बनाए रखने के लिए खूब दूध और मक्खन का सेवन करना चाहिए। सर्दियों में ये सब बहुत फायदा करते है और उससे पाचन भी सटीक काम करता है। इससे इम्युनिटी भी मजबूत होगी।
इस सर्दी के मौसम में अपने खानपान में जितना हो सके हरी सब्जियों का सेवन करें। इससे शरीर में रक्त शुद्ध होगा वही किडनी और लीवर से जुड़ी कोई समस्या भी नहीं होगी। इससे शरीर मजबूत रहता है।
सर्दियों के मौसम में गुड़ और तिल का सेवन करना चाहिए। इनकी तासीर गर्म होती है और ये शरीर को बहुत फायदा पहुंचाते है। गुड़ का सेवन सर्दियों में पाचन से जुड़ी सभी समस्या खत्म कर देता है और चने के साथ इसका सेवन किया जाए तो शरीर की ताकत में वृद्धि होती है।