1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,036 नए मामले सामने आये, 256 की मौत

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,036 नए मामले सामने आये, 256 की मौत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

देश में कोरोना वायरस का कहर पिछले कुछ दिनों में कम होता दिखाई दे रहा है। नए मामलों के साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे के अंदर देशभर में 20 हजार 36 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इस दौरान 23 हजार 181 लोग ठीक हो गए और 256 की मौत हो गई।

देश में अब तक 1 करोड़ 2 लाख 86 हजार 710 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 98 लाख 83 हजार 461 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 48 हजार 994 हो गई है। फिलहाल 2 लाख 54 हजार 254 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 98 लाख 83 हजार 461 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 23 हजार 181 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या तीन लाख से नीचे बनी हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 हजार 036 नए संक्रमित मिले हैं, इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 02 लाख 86 हजार 710 हो गई है। वहीं, इस दौरान 256 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1 लाख 48 हजार 944 हो गई है।

भारत में कोरोना मामलों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी।

संक्रमित लोगों की संख्या 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

कोरोना से हर दिन होने वाली मौतों में भी गिरावट आई है। भारत अब इस मामले में 12वें नंबर पर पहुंच गया है। मतलब दुनिया के 11 देश ऐसे हैं जहां हर दिन भारत से ज्यादा मौतें हो रहीं हैं।

अमेरिका, ब्राजील, जर्मनी, मैक्सिको, यूके, रूस, इटली, पोलैंड, साउथ अफ्रीका, फ्रांस और स्पेन में अभी भारत से ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा 3000 लोग हर दिन जान गंवा रहे हैं। इसी तरह जर्मनी में 1000 से 1200 मौतें रोज हो रहीं हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 31 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 17 करोड़ 30 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है।

33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस के कुल सक्रिय मामलों में 40 फीसदी मामले केरल और महाराष्ट्र से हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है।

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 96 फीसदी है। एक्टिव केस 3 फीसदी से कम है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 10वां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 96 फीसदी है। एक्टिव केस 3 फीसदी से कम है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है।

दिल्ली में गुरुवार को 574 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 888 लोग रिकवर हुए और 13 की मौत हो गई। अब तक 6 लाख 25 हजार 369 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 9 हजार 322 लोग ठीक हो चुके हैं। 10 हजार 536 मरीजों की मौत हो चुकी है। 5 हजार 511 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को 3509 नए केस मिले। 3612 लोग ठीक हुए और 58 की मौत हो गई। अब तक 19 लाख 32 हजार 112 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 18 लाख 28 हजार 546 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 49 हजार 521 मरीजों की मौत हो चुकी है। 52 हजार 902 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...