फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में एडमिट हैं लेकिन उनकी हालत में पहले से काफी सुधार है। एक्टर आमिर अली ने रेमो डिसूजा का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें रेमो डिसूजा नजर आ रहे हैं।
तस्वीरों में हार्ट अटैक को मात देने के बाद रेमो डिसूजा हिरोइक अंदाज में नजर आ रहे हैं। हालांकि, इसमें उनका फेस नहीं दिख रहा है।
इस तस्वीर को शेयर करते आमिर अली ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे भाई वापस आ गए हैं।’ इस पोस्ट पर फैन्स कमेंट करते हुए रेमो के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इससे पहले लिजेल ने पति रेमो का एक वीडियो शेयर किया था। लिजेल ने फैन्स द्वारा दी गई दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया अदा भी किया था। उन्होंने लिखा, ”पैरों पर डांस करना एक चीज होती है और दिल से डांस करना एक अलग बात होती है। रेमो डिसूजा, फैन्स का शुक्रिया आपकी दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए।”
बताते चलें कि रेमो डिसूजा को कुछ दिनों पहले हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रेमो डिसूजा के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो उनके डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर’ इस साल जनवरी में रिलीज हुई थी। इसमें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि, इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिक्स रिव्यू मिले थे। इसके अलावा वह ‘एबीसीडी’, ‘एबीसीडी 2’ और ‘रेस 3’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।