1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. मालदीव में छुट्टी मना रही इलियाना ने शेयर की सबसे खतरनाक फोटो, लिखा- Do Not Disturb

मालदीव में छुट्टी मना रही इलियाना ने शेयर की सबसे खतरनाक फोटो, लिखा- Do Not Disturb

Ileana D cruz share hot photos on social media: फिल्म एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D'Cruz) इन दिनों मालदीव में छुट्टी मना रही हैं। इस दौरान वह समुद्र तट पर मस्ती की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं।

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
मालदीव में छुट्टी मना रही इलियाना ने शेयर की सबसे खतरनाक फोटो, लिखा- Do Not Disturb

रिपोर्ट:पायल जोशी

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह पिछले कई दिनों से मालदीव वेकेशन की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। अब इलियाना ने अपनी एक और फोटो पोस्ट की है, जो जमकर वायरल हो रही है। फोटो में इलियाना (Ileana D’Cruz) का बोल्ड अंदाज देखकर फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।

फोटो में देखा जा सकता है कि इलियाना (Ileana D’Cruz) रेड मोनोकिनी पहन रखी हैं और अपनी आंखों को बंद किया हुआ है। फोटो में वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। इलियाना ने फोटो पोस्ट करते हुए जो कैप्शन लिखा है वह काफी दिलचस्प हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘आंखें बंद करने के बाद नफरत करने वाले नहीं दिखते हैं’। मालूम हो कि इलियाना (Ileana D’Cruz) को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वैसे वह ट्रोल्स को जवाब देने से जरा भी नहीं चूकती हैं।

कुछ समय पहले इलियाना ने फैंस के लिए अपनी इंस्टा स्टोरी पर Ask Me सेशन किया था। इस दौरान इलियाना से एक यूजर ने ऐसा सवाल पूछ लिया था कि वह भड़क गई थीं। किसी ने उनसे पूछा, ‘आपने अपनी वर्जिनिटी कब खोई थी?’ इलियाना ने जवाब दिया, ‘आप दूसरों के मामलों में काफी घुसते हैं। आपकी मां क्या कहेंगी? ऐसा जवाब देकर उन्होंने यूजर की बोलती बंद कर दी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार इलियाना (Ileana D’Cruz) फिल्म ‘द बिग बुल’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने मीरा राव नाम की जर्नलिस्ट का रोल अदा किया था। मूवी में अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। बता दें के इलियाना (Ileana D’Cruz) जल्द ही ‘अनफेयर एंड लवली’ (Unfair And Lovely) में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह रणदीप हुड्डा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। इसके अलावा इलियाना (Ileana D’Cruz) रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में भी नजर आने वाली हैं, और फिल्म में विद्या बालन और प्रतीक गांधी अहम भूमिकाओं में होंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...