वर्तमान समय में अनियमित दिनचर्या और गलत खान पान की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा है। हार्ट अटैक, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट फेल्योर इन सब के पीछे बैड कोलेस्ट्रॉल का ही हाथ है।
आर्टरीज में प्लाक जमा होने के कारण रक्त संबंधी समस्या भी आने लगती है और इसके बाद हार्ट को खतरा बढ़ जाता है। इसलिए शरीर को हैल्थी रखने के लिए जरुरी है की आप अपनी दिनचर्या को संतुलित करें।
शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकता है और जब इंसान का वजन बढ़ता है तो बहुत अधिक कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है और इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, स्ट्रोक,जैसी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अधिक मोटापे से अपने आप को बचाना चाहिए वरना दिल से सम्बंधित बीमारी हो सकती है।
दूसरी और जो लोग सुबह व्यायाम नहीं करते है उनके शरीर में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लग जाता है। योग एक्सपर्ट्स का कहना है की रोज सुबह कम से कम आधा घंटे तक व्यायाम करना चाहिए और गुनगुना पानी लेना चाहिए। इससे किडनी और हार्ट अच्छे रहते है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल भी जमा नहीं होता है और बीमारी भी नहीं होती है।
इसके अलावा कुछ लोग जमकर नशा करते है। खूब सिगरेट और शराब पीते है। ऐसा नहीं करना चाहिए क्यूंकि इससे आपके दिल और फेंफड़ो पर फर्क पड़ता है। अगर आप नशा नहीं करते तो आपका शरीर काफी बीमारियों से बच सकता है।