नई दिल्ली : नोरा का ऑरा ही ऐसा है, जो एक बार किसी के सिर पर चढ़ जाये उसे झूमने को मजबूर कर देता है। जी हां, एक बार फिर नोरा का कुछ ऐसा ही जादू लोगों को झूमने को मजबूर कर रहा है, जिसे देख आप भी झूम उठेंगे। गौरतलब है कि नोरा ने साकी-साकी, दिलबर-दिलबर, कमरिया जैसे कई गानों पर अपना कमर लचकाया है, वो भी ऐसी खूबसूरती से जिनकी कमर से लोगों का नजर हटाना ही मुश्किल जान पड़ता है।

बला की खूबसूरत तो हैं ही नोरा साथ ही उनके डांस के जलवे भी कुछ कम नहीं। यही कारण है कि उनके डांस वीडियो को काफी पसंद किया जाता है और जैसे ही उनका कोई नया वीडियो रिलीज़ होता है तो उसे वायरल होते देर नहीं लगती। एक ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे अब तक लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है।
देखिये गाना
आपको बता दें कि यूं तो नोरा मोरक्को से काफी समय पहले ही भारत आ गई थीं और उन्होंने बिग बॉस सीज़न 9 में हिस्सा भी लिया था। लेकिन उन्हें असल पहचान मिली 2018 में रिलीज सत्यमेव जयते फिल्म से, जिसके दिलबर सॉन्ग ने जमकर धमाल मचाया। इस गाने से नोरा की किस्मत रातों रात चमक गईं और देखते ही देखते नोरा सुपरस्टार की कैटेगरी में शामिल हो गईं।
फिलहाल उनका नया गाना छोड़ देंगे टॉप ट्रेंड में शामिल है। आपको बता दें कि इस साल नोरा को परफॉर्मर ऑफ द ईयर चुना गया है। इसके साथ ही दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।