1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. ICC महिला टी-20 विश्वकप: शेफाली वर्मा ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, हासिल की यह उपलब्धि

ICC महिला टी-20 विश्वकप: शेफाली वर्मा ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, हासिल की यह उपलब्धि

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
ICC महिला टी-20 विश्वकप: शेफाली वर्मा ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, हासिल की यह उपलब्धि

सोमवार के पर्थ के मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 18 रनों से हराया। विश्वकप में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। शेफाली वर्मा ने 17 गेंदो में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी मिला। इसके साथ ही शेफाली ने एक उपलब्धि अपने नाम की है।

बता दें शेफाली सबसे कम उम्र में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड पाने वाली खिलाड़ी बन गईं हैं। 16 साल और 27 दिन की उम्र में उन्होंने यह कमाल किया है। इससे पहले सैफाली क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ चुकी है।

शेफाली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक बनाने वाली भारत की सबसे युवा क्रिकेटर बन गई थीं। शेफाली ने यह उपलब्धि 15 साल और 285 दिनों में हासिल की है जबकि सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला अर्धशतक 16 साल और 214 दिनों की उम्र में लगाया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...