महिला विश्वकप में आज ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर सबसे ज्यादा छठी बार आईसीसी विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। बता दे पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 155 रन बनाए और न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 156 रनों का लक्ष्य रखा।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाज बेट मोनी ने 50 गेंदो में 6 चौके और 2 छक्के के साथ सबसे ज्यादा 60 रनों की पारी खेली। वही न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी में अन्ना पीटरसन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपने नाम किए।

156 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड की तरफ से केटी मार्टिन ने 18 गेंदो में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 37 रनों की पारी खेली। मगर अपनी टीम को जीत नही दिला सकी।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी में मेगन शुट्ट और जॉर्जिया वेयरहम ने 3-3 विकेट अपने नाम किए और ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम रोल निभाया। तो वही इस हार के साथ ही न्यूजीलैंड टीम अब इस आईसीसी विश्वकप से बाहर हो गई है।