1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार कब तक रोजगार देने से पीछे हटेगी-राहुल गांधी

सरकार कब तक रोजगार देने से पीछे हटेगी-राहुल गांधी

By: RNI Hindi Desk 
Updated:
सरकार कब तक रोजगार देने से पीछे हटेगी-राहुल गांधी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी इसके बाद एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर हमला भी बोला।

राहुल गांधी ने गुरुवार को एक ट्वीट कर पीएम मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं।

इसके बाद एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने एक हिंदी अखबार की खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, यही कारण है कि देश का युवा आज #राष्ट्रीय_बेरोजगारी_दिवस मनाने पर मजबूर है। रोजगार सम्मान है।सरकार कब तक ये सम्मान देने से पीछे हटेगी?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...