रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के दिन आंदोलन के नाम पर हुई हिंसा के बाद सरकार आंदोनकारियों के साथ पूरी सख्ती के साथ निपटने की तैयारी कर ली है। गृह मंत्रालय ने 10 हजार से अधिक पैरा-मिलिट्री बलों को तैनात कर दिया गया है। वहीं गुरुवार को गृहमंत्री अमित शाह ने घायल पुलिस के जवानों से मिलने पहुंचे।
आपको बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह घायल पुलिस जवानों के लिए फल भी अपने साथ ले गये हैं। उनसे मिले और विस्तृत उनका हाल जाना है। इस बात की पुष्टी की जा रही थी कि शाह आज घायल पुलिस वालों से मिलने जा सकते हैं। इसी बीच उन्होनो घायल जवानो से मुलाकात की है।